Breaking News
ममता बनर्जी के हाथों में करीना कपूर का बेटा जेह? जानें, लोग क्यों कर रहे हैं ऐसे कॉमेंट्स

करीना कपूर और सैफ अली खान बीते दिनों मालदीव वकेशन से लौटे हैं। तैमूर की नैनी को करीना ने फिर से बुला लिया है। अब वह जेह की देखभाल कर रही हैं। मालदीव से लौटते वक्त उनकी नैनी की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें उनकी शक्ल को लोग ममता बनर्जी से मिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई कॉमेंट्स हैं जिनमें लोग एसआर लता नैनी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कह रहे हैं।

करीना कपूर के छोटे बेटे जेह बीते दिनों अपनी नैनी के साथ दिखाई दिए। नैनी के साथ जेह की तस्वीरें आते ही लोगों ने इस पर कॉमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक फॉलोअर ने लिखा है, ममता बनर्जी के हाथों में जेह अली खान। वही दूसरे ने लिखा है, ये ममता बनर्जी क्यों मेड बनी हुई हैं। एक और कॉमेंट है, उसके पकड़े ये लेडी ममता बनर्जी की तरह क्यों दिख रही हैं।

करीना कपूर हाल ही में मालदीव से लौटी हैं। बेटे जेह के साथ उनकी यह पहली फॉरेन ट्रिप थी। तैमूर के जन्म के बाद उनकी नैनी सावित्री की तस्वीरें भी खूब सुर्खियों में रहती थीं। जेह के जन्म के बाद वह फिर से वापस आ चुकी हैं।

बीते दिनों करीना की प्रेग्नेंसी बुक भी लॉन्च हो चुकी है। इसमें उन्होंने बताया था कि तैमूर छोटे भाई जेह को लेकर काफी एक्साइटेड रहता है। वह अपने दोस्तो के आने पर उनसे पूछता है कि उन्होंने जेह को हेलो बोला या नहीं।