Breaking News
Delhi: JNU परिसर में पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को उस समय सनसनी फेल गई जब एक महिला की लाश पेड़ से लटकी मिली। यह शव जेएनयू के जंगल में मिला है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और जांच कर रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1532749037006639104?s=20&t=nrlbLE_A8UVsHHkYqcrVig

ये लाश काफी विघटित अवस्था में पाई गई। मृतक की उम्र लगभग 40-45 वर्ष की की रही होगी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 40-45 साल की एक महिला का अत्यधिक क्षत-विक्षत शव पेड़ से लटका मिला है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अपराध और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।