NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
उत्तर कोरिया में हंसने और रोने पर लगा प्रतिबंध, वजह जान कर आप भी रह जाएंगे हैरान

उत्तर कोरिया अपने अजीबोगरीब नियमों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। किम जोंग उन सरकार ने अब उत्तर कोरिया में हंसने, शराब पीने, किराने की खरीददारी करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 11 दिनों के लिए लगाया गया है। ऐसा इसीलिए किया गया है क्योंकि प्योंगयांग अपने पूर्व नेता किम जोंग इल की 10वीं बरसी मना रहा है।

यह 10वीं बरसी है इसीलिए शोक की अवधि इस वर्ष 11 दिनों तक की रहेगी। हर वर्ष आज शोक 10 दिन का मनाया जाता रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग ने 11 दिनों तक पूरे देश में लोगों के हंसने तक पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही पुरे देश में शराब पीने और किसी भी प्रकार के आयोजन करने पर भी रोक लगाया गया है।

अंतिम संस्कार पर लगा प्रतिबंध
मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी शोक की अवधि के दौरान शराब पीने या नशे में पकड़े जाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उन लोगो को वैचारिक अपराधियों के तौर में माना जाता था। उन लोगो को ले जाया गया और फिर उन लोगो को कभी किसी ने नहीं देखा। लोगों ने कहा कि यदि शोक की अवधि के दौरान किसी के परिवार में किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है फिर भी आपको जोर से रोने का अधिकार नहीं हैं। इतना ही नहीं 11 दिनों के शोक अवधि के ख़तम हो जाने के बाद ही आप शव का अंतिम संस्कार कर सकते हैं। इस दौरान कोई नहीं व्यक्ति अपना जन्मदिन भी नहीं मना सकता हैं।

बता दें कि किम जोंग इल का 69 साल की उम्र में 2011 में हार्ट अटैक से मौत हो गया था। इल ने 1994-2011 तक उत्तर कोरिया पर शासन किया था। इल के निधन के बाद किम जोंग उन उत्तर कोरिया का सत्ता संभाल रहे हैं।


READ ALSO –


Subscribe to our channels on- Facebook & Twitter & LinkedIn


इस देश ने दिया पीएम नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान, अवॉर्ड देने का किया ऐलान