ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, रहेगा नॉर्मल

आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या एक आम समस्या बन गयी है। समय रहते इसे कंट्रोल करना बेहद ही जरूरी हैं क्योंकि आगे चलकर ये हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने के लिए जरूरी हैं कि आप अपने खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें। ऐसे में आइये जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनका सेवन करके आप ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
ब्लड प्रेशर के मरीज इन चीजों का करें सेवन
खजूर
खजूर में विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी5, विटामिन सी, पोटैशियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से 2-3 खजूर सुबह नाश्ते से पहले गुनगुने पानी या फिर ऐसे ही सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।
दालचीनी
दालचीनी में नैचुरल तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से सुबह एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर में एक चौथाई चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इसके करीब आधा घंटे तक कुछ न खाएं। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
किशमिश
किशमिश में फाइबर के साथ अधिक मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो शरीर में सोडियम यानी नमक को संतुलित करता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। रात को सोने से पहले एक कप पानी में थोड़ी मात्रा में किशमिश भिगो दें और सुबह खाली पेट किशमिश के साथ-साथ पानी भी पी लें।
गाजर
गाजर सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर के साथ कई बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना सुबह के समय 1-2 गाजर का जूस निकालकर पी सकते है। इसके अलावा सलाद के रूप में अधिक से अधिक मात्रा में करें सेवन।
श्रीलंकाई नागरिक से शादी रचाने के लिए लेनी होगी NOC, सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला