16 नवंबर 2022 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-
1. मेष : मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद होगी। कला या संगीत के प्रति रुझान रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
2. वृषभ: भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन अशान्त हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।
3. मिथुन: मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ की चिंताएं भी बनी रहेंगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
4. कर्क: कार्यक्षेत्र से व्यवसाय तक में रहना बेहतर रहेगा। हस्तक्षेप कम से कम करें, अन्यथा यह निर्भरता का कारण बन सकता है। अतिरिक्त आय के लिए अपने रचनात्मक विचारों का प्रयोग करें। जिद्दी न हों- इससे दूसरों को ठेस लग सकती है। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। सड़क पर बेकाबू होकर वाहन न चलाएं और अनावश्यक जोखिम लेने से बचें।
5. सिंह: आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज आप जो काम शुरू करेंगे, वह समय से पहले ही पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। चयन के लिए भी कॉल आ सकती है।
6. कन्या: परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आप खूब मस्ती करेंगे। मनोरंजन पर ज्यादा समय और पैसा खर्च न करें। सिंह राशि पर आज बनी रहेगी भोलेनाथ की अपार कृपा। शरीर में थकान और आलस्य की अनुभूति होगी और मन में अशांति रहेगी। मानसिक चिंताएं पैदा होंगी।
7. तुला: आज स्वास्थ्य में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।बैंकिंग व आईटी से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।
8. वृश्चिक: आज मङ्गल मिथुन व शनि मकर में व्यवसाय को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै।मङ्गल व सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। माता के आशीर्वाद से चन्द्रमा ग्रह की शुभता बढ़ती है।
9. धनु: चन्द्रमा का मेष व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है।शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।
10. मकर: शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
11. कुंभ: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
12. मीन: समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभभावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
(Input from Amar Ujala, Live Hindustan, Zee News, India TV)