डायबिटीज पेशेंट इन 4 फूड्स का न करें सेवन, अचानक बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

आज कल डायबिटीज की समस्या बहुत आम बात है। डायबिटीज पेशेंट के खून में अक्सर ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो ये शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुँचा सकता है। यहां तक कि ब्लड सेल्स को भी डैमेज कर सकता है। इसके साथ ही हार्ट से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। किडनी और आंखों से संबंधित परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही खानपान का ध्यान रखें। तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से शुगर के मरीजो को बचना चाहिए क्योंकि इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। तो चलिए जनाते हैं।
1. डायबिटीज के मरीजों को ऐसे ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए जो मीठे हो या फिर जिनमें थोड़ी सी भी मिठास हो। जैसे कि कोल्ड ड्रिंक, फलों का रस। इनका सेवन करने से खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ता है जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।
2. डायबिटीज के मरीजों को फास्ट फूड का सेवन नहीं करनी चाहिए। जैसे बर्गर, पिज्जा और फ्राइड चीजों से दूर रहना चाहिए। इन सभी चीजों में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। ये सभी ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित कर सकती हैं।
3. सफेद ब्रेड, पास्ता और चावल इन सभी चीजों में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं। इनके प्रोसेसिंग के दौरान इसमें से फाइबर को हटा दिया जाता है। जिसके कारण शरीर इसे डाइजेस्ट नहीं कर पाता है और आंतों को प्रभावित करता है। अगर शुगर पेशेंट इन चीजों का सेवन करेंगे तो इससे उनका पाचन शक्ति कमजोर हो जाता है और ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को व्हाइट ग्रेंस से बनी चीजों का सेवन करने से बचना करना चाहिए।
4. डायबिटीज मरीजों को कुछ सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ सब्जियां स्टार्च युक्त होती हैं। जैसे कि मटर और मकई। इन सब्जियों का सेवन करने से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।