NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
अयोध्या में बस पलटने से 3 यात्रियों की हुई मौत, 30 से अधिक लोग घायल

अयोध्या- गोरखपुर नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये हादसा सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर के लिए जा रहे थे।

इसी बीच अयोध्या में कैंट थाना एरिया के मुमताज नगर के पास नेशनल हाईवे पर हादसा हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें से करीब 12 लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि अन्य यात्रियों का इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। तीन मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि एक की पहचान 35 वर्षिय रमेश निवासी सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गंभीर रूप से घायलों में पंचम राय, प्रवीण कुमार, अंशिका, ऋषि गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अनीता, तारा देवी, ओम कुमार और बीसू शामिल है।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने घटनास्थल और अस्पताल का निरीक्षण किया साथ ही स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।