NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
प्रधानमंत्री मोदी ने 75 प्रतिशत वयस्क आबादी के पूर्ण टीकाकरण पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने को कहा कि भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

उन्होंने इस उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई देने के साथ ही टीकाकरण में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सभी वयस्कों में से 75 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।