राजस्थान: गहलोत गुट के बदले सुर, सचिन पायलट पहुँचे दिल्ली, सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
राजस्थान में उभड़ी राजनीतिक संकट शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन बागी विधायकों का सुर जरूर बदलने लगा है। अशोक गहलोत गुट के विधायक व मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा है कि इतना जल्दी पर्यवेक्षकों को नाराज नहीं होना चाहिए। ऐसे गुस्सा राजनीति में नहीं होता। वहीं सचिन पायलट जयपुर से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सचिन पायलट दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाली है। गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जो चुनाव होना है, उसमें भी अशोक गहलोत का नाम कट सकता है।
गहलोत गुट के बदले सुर!
राजस्थान के मंत्री व अशोक गहलोत के करीबी प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा, “इतना जल्दी पर्यवेक्षकों को नाराज नहीं होना चाहिए। ऐसे गुस्सा राजनीति में नहीं होता। अनुशासनात्मक कार्रवाई तो हमें भाजपा पर करनी चाहिए। हमें भाजपा के विधायकों को तोड़ने चाहिए। हम अपने लोगों से नहीं लड़ना चाहते, हमें तो भाजपा से लड़ना है।” उन्होंने कहा, “अनुशासनात्मक कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए थी जो मानेसर गए थे। विधायक सोनिया जी के हर फैसले को मानने को तैयार हैं। मीडिया के जरिए धारणा बनाकर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर सकते, जनता का विश्वास जीतने के लिए संघर्ष करने पड़ते हैं।”
अनुशासनात्मक कार्रवाई उन लोगों पर होनी चाहिए थी जो मानेसर गए थे। विधायक सोनिया जी के हर फैसले को मानने को तैयार हैं। मीडिया के जरिए धारणा बनाकर PM या CM की कुर्सी पर कब्जा नहीं कर सकते, जनता का विश्वास जीतने के लिए संघर्ष करने पड़ते हैं: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास pic.twitter.com/iZKYK6hBEX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022
वहीं इस राजनीतिक संकट के बीच पहली बार सचिन पायलट ने बयान दिया है। मीडिया ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से कहा है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अगर पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें सीएम नहीं रहना चाहिए और विधायकों को साथ लाना उनकी जिम्मेदारी है। बता दें, कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाना चाह रही है। वहीं अशोक गहलोत इसके खिलाफ है। आज सचिन पायलट कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाली है।
Congress MLA Sachin Pilot has told the Congress high command that Rajasthan CM Ashok Gehlot should not remain CM if he decides to contest for the party president post & that it is his responsibility to bring MLAs together: Sources#RajasthanCongressCrisis
(File Pic) pic.twitter.com/lUytccDHl8
— ANI (@ANI) September 27, 2022
गौरतलब है कि लंबी राजनीतिक ड्रामा के बाद यह माना जा रहा है कि अब राजस्थान में सब कुछ शांत हो जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल से ही चुप नज़र आ रहे है। वैसे आज सभी नज़र सचिन पायलट पर टिकी है। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद क्या निकल कर सामने आता है, यह देखना दिलचस्प होगा।