प्रशांत महासागर में दिखा कांच जैसा पारदर्शी दुर्लभ ऑक्टोपस

प्रशांत महासागर के सुदूर इलाके में एक ऐसा ऑक्टोपस देखा गया है, जिसे कई सालों ने नहीं देखा गया था। यह ऑक्टोपस पूरी तरह से पारदर्शी है।
इस धरती और अंतरिक्ष में जितने गहरे राज दफन है, उतने ही गहरे राज समंदर में छिपे हुए हैं। समुद्र का जल न जाने अपने अंदर कितने रहस्य समेटे हुए है। हाल ही में ऐसा ही एक रहस्य अमेरिका स्थित स्मिथ ओशियन इंस्टिट्यूट से जुड़े वैज्ञानिकों ने सामने लाया है।
वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में नज़र आये इस दुर्लभ “ग्लास ऑक्टोपस” की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की है। इस पारदर्शी ऑक्टोपस का केवल कुछ हिस्सा ही नजर आता है, जैसे आँखों की नस, आईबॉल्स और पाचन नली ही दिखाई पड़ती है। इसकी वजह से इस जीव का देखना पूरी दुनिया में दुर्लभ माना जा रहा है।
ग्लास ऑक्टोपस की आंखें दूसरे समुद्री जीवों से बिल्कुल अलग और आयताकार सी होती हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 18 इंच लंबे इस जीव, पाचन तंत्र और आंखों को छोडकर उसका पूरा शरीर पारदर्शी होता है। ऐसे में इसका शिकारी के हमले से बचना मुश्किल होता है, इसलिए यह अपनी आंखों को काफी लंबी बना लेता है ताकि रोशनी उससे परावर्तित हो जाए और इससे वो बच जाता है।
इसे ऑक्टोपस को सामान्य तौर पर ग्लास ऑक्टोपस कहा जाता है और वहीं वैज्ञानिक भाषा में इसे विट्रेलेडोनेला रिचर्डिक कहते है।