पराठे बनाने के बाद हो जाते हैं कड़क, तो आपनाएं ये सिंपल टिप्स

गर्मागर्म औऱ सॉफ्ट पराठे भला किसे पसंद नहीं होता, ऐसे पराठे किसी भी इंसान की भूख बढ़ा सकते हैं। लेकिन पराठा अगर सख्त और कड़क हो तो किसी का भी खाने का मन नहीं करता है। अगर आप भी परेशान हैं कि पराठे बनाने के कुछ देर बाद ही सूखकर कड़क हो जाते हैं तो अब टेंशन न लें। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर पराठों को सॉफ्ट बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
आटा गूंथने का तरीका
पराठे के लिए आटा गूंथते समय उसमें घी और नमक का मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आटा 1 कप सेअधिक इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसमें हल्का सा एक चम्मच मेल्ट घी जरूर मिलाएं। घी ज्यादा गर्म न होना चाहिए । अब पानी की मदद से आटे गूंथ ले। पराठे का आटा थोड़ा ढ़ीला गूथा जाता है।
दही
आटा गूंथते समय आप चाहें तो नमक और घी के अलावा दही का भी इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि दही हमेशा ताजा ही इस्तेमाल करें। जब पूरा आटा गूंद लें तो इसको 10 मिनट के लिए ढक कर छोड़ दें। ऐसा करने से पराठे मुलायम बनते हैं।
बेकिंग सोडा
अगर आप भी सॉफ्ट पराठे बनाना चाहते है तो बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आटे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला दें। इसके बाद आटा गूंदकर 10 मिनट के लिए ढक्कर रख दें। इससे पराठे सॉफ्ट बनेंगे।
परांठे में ऐसे बनाएं परत
सबसे पहले आटे के पेड़े को रोटी के आकार का बेल लें। अब उसकी हर एक परत में अच्छी तरह के घी या जिस ऑइल से बना रहे हैं उसे लगाएं और फिर परांठा बेल लें। पराठा को मध्यम आंच पर ही सेकें। इससे आपका परांठा बिल्कुल परफ़ेक्ट और सॉफ्ट बनेगा।