Salman Khan के बााद अब इस एक्टर के साथ काम करती नजर आ सकती हैं Shehnaaz Gill

सबकी चहेती शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीग बॅास में एंट्री के बाद शहनाज की फैन फॅालोइंग तेजी से बढ़ी है और लोग उनके क्यूटनेस के दिवाने हैं। दरअसल शहनाज गिल इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। फैंस उनके अंदाज की सराहना करते थक नहीं रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के लुक्स में देखते ही देखते बहुत बदलाव आ गया हैं और ये इस बात का सबूत है कि शहनाज ने अपने उपर बहुत काम किया है। एक बार फिर सहनाज की चर्चाओं में हैं लेकिन इस बार वजह उनका फैसन लुक नहीं बल्कि कुछ और है।

दरअसल एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) काफी समय से अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आने वाले दिनों में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) में नजर आएंगी। बीते रविवार के दिन शहनाज गिल को मुंबई में महबूब स्टूडियो के बाहर अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ स्पॉट किया गया। पपराजी से बात करते हुए शहनाज गिल ने खुद बताया कि वो संजू बाबा के साथ अमेरिका जा रही हैं।

पपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में शहनाज गिल को रेड कलर की ड्रेस में देखा गया। इस दौरान शहनाज गिल ने फोटोग्राफर के सामने रेड ड्रेस में कई पोज दिए। इसके बाद शहनाज गिल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ।’

कुछ समय पहले शहनाज को अर्पिता खान शर्मा की ईद पार्टी में सलमान के साथ उनके व्यवहार के लिए ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। शहनाज ने सलमान को गले लगाया और किस की। इतना ही नहीं सलमान खान खुद शहनाज गिल को उनकी कार तक ड्राप करने भी गए थे।

संजू बाबा के साथ अमेरिका जाने के बयान को सुनने के बाद कई फैंस ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि शहनाज गिल को सलमान खान की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के बाद एक और बड़ी फिल्म लग गुई। हालांकि शहनाज की तरफ से अभी तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का हिस्सा बनने से पहले शहनाज गिल को सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में देखा गया था। इसी शो से शहनाज को दर्शकों के बीच अलग और सही पहचान मिली।

लोकप्रिय

"नेताओं को विशेष छूट नहीं दे सकते": ED-CBI के दुरुपयोग की याचिका पर विपक्ष को SC से झटका सीजेआई ने कहा कि आपकी याचिका से...

हनुमान जयंती के मद्देनज़र गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी की एडवाइज़री, दी ये सलाह

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइज़री जारी कर हनुमान जयंती पर क़ानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की सलाह दी है. हनुमान जयंती के...

तिसऱ्या जी 20 आंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थापत्य कार्यगटाच्या बैठकीचा समारोप

भारताच्या अध्यक्षतेखालील तिसऱ्या जी 20 आंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थापत्य कार्यगटाच्या बैठकीचा (आयएफए डब्ल्यूजी ) 7 जून 2023 रोजी गोव्यात समारोप झाला. दोन दिवस...

डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर 5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक का अनावरण किया

डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा ईट राइट चैलेंज फॉर डिस्ट्रिक्ट के चरण II के विजेताओं को सम्मानित किया गया भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण खाद्य...
NewsExpress