टिकट देती नहीं है, लेकिन सरकार गिराने में मुसलमानों का इस्तेमाल – अशोक गहलोत का भाजपा पर निशाना

राजस्थान के मुख्यमंत्री, कांग्रेस के नेता, अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा को आरे हाथों लिया। अशोक गहलोत ने सीधे सीधे भाजपा नेता ज़फर इस्लाम का नाम लेते हुए कहा कि ज़फर इस्लाम फिलहाल राजस्थान में कोंग्रेसी सरकार को गिराने में लगे हुए हैं। उन्होंने साथ में भाजपा के ऊपर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती है, लेकिन उनका इस्तेमाल सरकार गिराने के लिए करती है।