NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
अजब गजब ख़बर: 12 साल की उम्र में आते ही लड़का बन जाती हैं इस गांव की लड़कियां

हमारा विज्ञान इतना आगे बढ़ गया है कि हम बहुत ही आसानी से अपना लिंग चेंज करवा सकते है।

ऐसे में अगर हम आपको ये बताएं कि दुनिया में एक ऐसा गांव भी है जहां एक उम्र के बाद लड़कियां, लड़का बन जाती हैं तो आप हैरान हो जाएंगे. डोमिनिकन रिपब्लिक (Dominican Republic) देश में ला सेलिनास नामक (La Salinas Village) एक गांव है। जहां की लड़कियों का एक खास उम्र के बाद जेंडर चेंज हो जाता है. बताया जा रहा है कि बढ़ते उम्र के साथ यहां की लड़कियां, लड़का बन जाती हैं जिसकी वजह से यहां के लोग गांव को श्रापित गांव मानते हैं। हालाकि इस रहस्य का पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए हैं।

ला सेलिनास गांव की कई लड़कियां 12 साल की उम्र में आते-आते लड़के में तब्दील होने लगती हैं. गांव की लड़कियों के लड़का बनने की ‘बीमारी’ की वजह से यहां के लोग बेहद परेशान रहते हैं। इस कारण गांव के कई लोगों का मानना है कि यहां किसी अदृश्य शक्ति का साया है। इसके अलावा कुछ बुजुर्ग लोग गांव को श्रापित मानते हैं। इस तरह के बच्‍चों को ‘ग्वेदोचे’ (Guevedoces) कहा जाता है।

जब गांव में किसी के घर लड़की का जन्म होता है तो उस परिवार में मातम छा जाता है। क्योंकि उन्हें डर होता है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर लड़का बन जाएगी. इस बीमारी के कारण गांव में लड़कियों की संख्या काफी कम होती जा रही है। इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से आस-पास के गांव के लोग इस गांव को बुरी नजर से देखते हैं।

आपको बता दे समुद्र किनारे बसे इस गांव की आबादी 6 हजार के करीब है। अपने अनोखे आश्चर्य की वजह से यह गांव दुनियाभर के शोधकर्ताओं के लिए रिसर्च का विषय बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर्स कहते हैं कि ये बीमारी ‘आनुवंशिक विकार’ है। स्‍थानीय भाषा में इस बीमारी से ग्रसित बच्‍चों को ‘सूडोहर्माफ्रडाइट’ कहा जाता है. जिन भी लड़कियों को यह बीमारी होती है, एक उम्र में आने के बाद उनके शरीर में पुरूषों जैसे अंग बनने लगते हैं। उनकी आवाज भारी होने लगती और शरीर में वो बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें लड़की से लड़का बना देते हैं। गांव का 90 में से एक बच्चा इस रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहा है.