ममता का ‘हर द्वार बंगाल सरकार’ अभियान आज से शुरू, तीस जनवरी तक चलेगा अभियान

ममता बनर्जी ने आज से दुआरे- दुआरे बोंगो सरकार (हर द्वार बंगाल सरकार योजना) की शुरुआत आज से की है। ये अभियान आज से शुरू होकर 30 जनवरी तक जारी रहेगा। इसमें ममता सरकार और टीएमसी के कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को घर – घर पहुँचाने का प्रयास करेंगे। सरकार इस योजना के त्तहत्त हर गाँव और शहरों के नगर निगम तक सरकार के योजनाओं को पहुंचायेगी। ममता सरकार ने लक्ष्य रखा है कि सरकार के 11 योजनाओं को 20 हज़ार शिविर के उपयोग से लोगों तक पहुँचाया जाए।
प्रशांत किशोर का है दिमाग
इस अभियान के पीछे ममता के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का हाथ है। प्रशांत किशोर का यह विनिंग फार्मूला है। इस फॉर्मूले के जरिए वे कई राज्यों में सफलता पा चुके हैं। पिछले साल दिल्ली चुनाव में भी प्रशांत किशोर ने आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनाई थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की डोर -टू -डोर कैंपेन हो या फिर आंध्रप्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पुरे प्रदेश की पैदल यात्रा। प्रशांत किशोर अपने इस विनिंग फॉर्मूले से कमाल कर चुके हैं। जहाँ पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में एकतरफ़ा जीत मिली थी, वहीँ आंध्रप्रदेश में भी जगन मोहन रेड्डी ने विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया था।
मालूम हो कि प्रशांत 2014 में नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रचार अभियान संभाल चुके हैं। अच्छे दिन के नारे और चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम हिट रहे हैं। 2015 में वे नीतिश कुमार द्वारा बनाए गए महागठबंधन का चुनाव प्रचार भी संभाल चुके है। बिहार में बहार है नीतिशे कुमार है जैसे नारे प्रशांत ने ही दिए थे।