भारतीय परिधानों में सर्वश्रेष्ठ- ‘साड़ी’

भारतीय परिधान अपनी भव्यता और पारम्परिक परिधानों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते है। भारत में त्योहारों की कमी नहीं है। हर त्योहार पर अलग तरह के कपडे ख़रीदे जाते है। उनमे से ज्यादातर खरीदारी साड़ियां ही होती है। साड़ियां बांग्लादेश,नेपाल,श्री लंका, भूटान,और मलेशिया में बहुत लोक प्रिय है।
प्राचीन काल से ही साड़ी सबसे लोकप्रिय पोशाक रही है। साड़ियों को अलग तरीकों से लपेटा जाता है और उनके पलू भी अलग तरीके से लपेट सकते है। आजकल की साड़ियां 6 मीटर लम्बी न होकर ड्रेप साड़ी भी आती है। साड़ियां सिल्क,कॉटन, नेट, जॉर्जेट, शिफॉन, आदि में आती है। यह भारतीय संस्कृति और धर्म के लिए एक आदर्श वस्त्र है।
भारतीय साड़ियां हमारी संस्कृति के सार को बनाए रखती है। डिज़ाइनर साड़ियां भी बहुत चलन में है। भारतीय शादी में दुल्हन के लिए साड़ी सुपरहिट है। इसे शादी के दिन के लिए सबसे परफेक्ट ड्रेस माना जाता है। जब साड़ी के साथ गहनों को पहना जाता है तो दुल्हन के आकर्षण में चार चांद लग जाते है।
साड़ी सभी उदेशियो के लिए है- पार्टी में पहनने के लिए, दैनिक पहनने के लिए, और दुल्हन के लिए आदि। अलग-अलग जगहों में साड़ी अलग-अलग तरीकों से पहनी जाती है।