केंद्र सरकार ने पंजाब को गेहूं खरीद अवधि को फिर से निर्धारित करने की अनुमति दी

पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से रबी विपणन सीजन (आरएमएस) 2021-22 के दौरान गेहूं के खरीद की अवधि फिर से निर्धारित करने का अनुरोध किया था। ऐसा राज्य में फसल के तैयार होने में देरी और कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते किया गया। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा विचार करने के बाद इसकी अनुमति दी गई। इसके तहत पंजाब में अब 1 अप्रैल, 2021 से 25 मई, 2021 की जगह 10 अप्रैल, 2021 से 31 मई, 2021 तक गेहूं खरीद की अवधि को पुन: निर्धारित किया गया है।