NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
रूस की मदद करने से चीन ने किया इनकार, पुतिन को अब भारत से है उम्मीद

यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच चीन ने रूस की मदद करने से मना कर दिया है। रूस ने बोइंग और एयरबस द्वारा कलपुर्जों की आपूर्ति रोकने के बाद चीन की ओर रुख किया था मगर रूसी एयरलाइंस को विमान के पुर्जों की आपूर्ति करने से चीन ने इनकार कर दिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि यूक्रेन पर रूसी द्वारा आक्रमण के बाद से पश्चिमी देशों द्वारा मॉस्को पर लगातार अनेक प्रकार के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। रूस पर हाल के दिनों में इतने सारे प्रतिबंध लगाए गए हैं कि रूस ने प्रतिबंधों के मामले में ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है।

भारत से मदद की उम्मीद

हाल ही में रूसी विदेश मंत्रालय ने इस हफ्ते चेतावनी दी थी कि रूसी यात्री विमानों की सुरक्षा खतरे में थी। इंटरफैक्स समेत एजेंसियों ने हवाई जहाज की उड़ान की योग्यता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार एक रूसी फेडरल एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी अधिकारी वालेरी कुडिनोव के हवाले से कहा कि चीन की ओर से मना किये जाने के बाद से रूस अब तुर्की और भारत जैसे देशों से मदद की उम्मीद में है।