“क्लबहाउस” एक लोकप्रिय सोशल ऐप, जानिए क्या होता है ये ऐप

क्लबहाउस एक सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जो ऑडियो चैट पर आधारित है। इस ऐप को लॉन्च हुए अभी लंबा वक्त नहीं बीता है। लेकिन यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप में केवल ऑडियो चैट ऑप्शन है, जहां पर यूजर बातचीत सुन सकते हैं। खास लोगों के साथ इंटरव्यू कर सकते हैं। यह एक तरह का पॉडकास्ट है लेकिन ये लाइव चलता है। दुनिया भर में क्लबहाउस का इस्तेमाल 26 लाख लोग करते है और भारत में क्लबहाउस के 10 लाख से ज्यादा यूजर हैं।
ऐप एनालिटिकस के आकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 में इसे आई फोन पर उपलब्ध कराया गया था। बाद में एंड्राइड वर्जन को मई 2021 में भारत में लॉन्च कर दिया गया। जिसके बाद से इस ऐप के एंड्राइड यूजर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे यूजर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल तब तक नहीं कर सकते जबतक कि दूसरा यूजर इनवाइट ना भेजे। यह एक इनवाइट ऐप है।
क्लब हाउस एप्लीकेशन में अलग-अलग इंटरेस्ट के ऑडियो रूम बने होते है | आप अपनी रूचि के हिसाब से उस रूम में जा सकते है | वहां क्या बात चल रही है, उसको सुन सकते है | अगर आप कुछ सवाल पूछना चाहतें है, तो वो भी पूछ सकते है |
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क भी इस ऐप में हैं। उनके गुड टाइम शो को काफी लोग फॉलो करते हैं। जैसे ही लोगों को पता चला कि इलॉन मस्क इस ऐप में पोस्ट करते हैं, पूरी दुनिया में क्लबहाउस को डाउनलोड करने वालों का तांता लग गया। इलॉन मस्क के अलावा फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग तक इस ऐप को यूज कर रहे हैं।
कई हस्तियां भी इस ऐप पर है और रोज़ाना आकर लोगो से बातचीत करते है।