वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष करों का संग्रह (अनंतिम) केंद्रीय बजट के अनुमानों से 2.41 लाख करोड़ रुपये यानी 16.97 प्रतिशत अधिक रहा

वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष करों के संग्रह के अनंतिम आंकड़ों से यह पता चला है कि इस दौरान शुद्ध संग्रह 16.61 लाख करोड़ रुपये का रहा है, जो कि पिछले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 2021-22 में हुए 14.12 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 17.63 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर राजस्व के लिए बजट अनुमान (बीई) 14.20 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था जिसे संशोधित किया गया था और संशोधित अनुमान (आरई) 16.50 लाख करोड़ रुपये तय किया गया था। प्रत्यक्ष करों का अनंतिम संग्रह (रिफंड के समायोजन के बाद) बीई से 16.97 प्रतिशत और संशोधित अनुमान से 0.69 प्रतिशत अधिक रहा है।

वित्त वर्ष 2022-23 में प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (अनंतिम) (रिफंड का समायोजन करने से पहले) 19.68 लाख करोड़ रुपये का रहा है, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 में हुए 16.36 लाख करोड़ रुपये के सकल संग्रह से 20.33 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 में कॉरपोरेट कर का सकल संग्रह (अनंतिम) 10,04,118 करोड़ रुपये का रहा जो कि पिछले वर्ष हुए 8,58,849 करोड़ रुपये के सकल कॉरपोरेट कर संग्रह से 16.91 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 में व्यक्तिगत आयकर का सकल संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम) 9,60,764 करोड़ रुपये का रहा जो कि पिछले वर्ष हुए 7,73,389 करोड़ रुपये के सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) से 24.23 प्रतिशत अधिक है।

वित्त वर्ष 2022-23 में 3,07,352 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जो कि वित्त वर्ष 2021-22 में जारी किए गए 2,23,658 करोड़ रुपये के रिफंड से 37.42 प्रतिशत अधिक है।

लोकप्रिय

बहिष्कार से अवसरों की ओर: विकसित भारत के मार्ग पर अग्रसर

अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरित, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमेशा गरीब सेवा और समाज के गरीब व वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के प्रबल...

पशुपालन और डेयरी विभाग ने विश्व दुग्ध दिवस मनाया, ग्रीष्मकालीन बैठक का भी शुभारंभ

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कृषि उत्पादन विभाग, जम्मू एवं कश्मीर सरकार के सहयोग से पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार ने आज...

02 june 2023 राशिफल: जानिए आपकी राशि आज क्या कहती है, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और...

आज की प्रमुख खबरें-02 June 2023- news express

आज की प्रमुख खबरें 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 9 जून तक सूरीनाम और सर्बिया का दौरा करेंगी। 2. केंद्र सरकार...
NewsExpress