कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का पटना में निधन

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार सुबह निधन हो गया है। सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह ने पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में अपनी अंतिम साँसें ली। उनके निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।
सदानंद सिंह के निधन के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नितीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत कई पार्टियों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने ट्ववीट कर लिखा कि, बिहार के सर्वमान्य नेता, कांग्रेस के योद्धा, मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया । एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ ।आपका हँसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।
बिहार के सर्वमान्य नेता , कांग्रेस के योद्धा,मेरे पिता तुल्य सदानंद सिंह जी का आज स्वर्गवास हो गया ।
एक राजनीतिक युग का अवसान हुआ ।आपका हँसता हुआ चेहरा हमेशा याद आएगा।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे
एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति दे।
ॐ शान्ति pic.twitter.com/RPsuIGp3JZ— Dr. Madan Mohan Jha (@DrMadanMohanJha) September 8, 2021
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सदानंद सिंह जी के निधन से हम सभी दुखी हैं। वे लोक प्रिय नेता, विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा में 9 बार सदस्य रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हम सभी लोग उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
सदानंद सिंह जी के निधन से हम सभी दुखी हैं। वे लोक प्रिय नेता, विधानसभा के अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री और विधानसभा में 9 बार सदस्य रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। हम सभी लोग उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार pic.twitter.com/cxHoffdMrB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2021
सदानंद सिंह के निधन पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शोक जताया है। तेजस्वी ने कहा कि सदानंद सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहें, मैं अपने पिता और RJD पार्टी की तरफ से उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हमारा उनके साथ पूराना रिश्ता रहा है इसलिए उनके हमारे बीच न रहने से कांग्रेस को तो क्षति हुई हैं साथ ही हमें भी ये ख़बर सुनकर दुख हुआ है।
सदानंद सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहें, मैं अपने पिता और RJD पार्टी की तरफ से उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। हमारा उनके साथ पूराना रिश्ता रहा है इसलिए उनके हमारे बीच न रहने से कांग्रेस को तो क्षति हुई हैं साथ ही हमें भी ये ख़बर सुनकर दुख हुआ है: तेजस्वी यादव, RJD pic.twitter.com/Va613zNCHx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2021
बता दें कि सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ राजनेता थे। वे सिर्फ कांग्रेस के ही नहीं बाकि राज्य के बड़े नेताओं में से एक थे। वे मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले थे, वो भागलपुर जिले के कहलगांव के विधानसभा से नौ बार विधायक भी रह चुके थे। सदानंद सिंह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे।