दिल्ली पर छाया पानी का गहरा संकट

देश की राजधानी दिल्ली में आज से पानी का संकट हो सकता है। पहले भी दिल्ली में पानी की समस्या रहती थी लेकिन अब पानी का संकट ज्यादा देखने को मिल सकता है। आम आदमी पार्टी इस संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बता रही है।
आम आदमी पार्टी ने कहा कि “हरियाणा की खट्टर सरकार ने यमुना में उतना पानी नहीं छोड़ा है, जितना आमतौर पर छोड़ा जाता है। इस वजह से दिल्ली में अब पानी की कमी हो सकती है।”
आज 11 जुलाई को सुबह और रात में पानी की समस्या हो सकती है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राघव चड्ढा ने बताया है कि “दिल्ली की जल आपूर्ति दूसरे राज्यों पर निर्भर करती है। गंगा, यमुना और ग्राउंड वाटर के जरिए दिल्ली की बढ़ती डिमांड को पूरा किया जाता है। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से हरियाणा की तरफ से यमुना में ज्यादा पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में दिल्ली में दिख सकता है।”
यह बता दे कि पानी की समस्या दिल्ली के कुछ इलाको में ज्यादा होगी। करोल बाग, कमला नगर, शक्ति नगर, राजेंदर नगर, पटेल नगर, संगम विहार, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों में देखने को मिल सकती है।
अब जब गर्मी बढ़ रही है और जलस्तर घट रहा है, तो आने वाले दिनों में चुनौतियां बढ़ सकती हैं।