जल शक्ति मंत्रालय का पेयजल और स्वच्छता विभाग स्वच्छता को बढ़ावा देने और लंबित कार्यों के निपटान के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 में हिस्सा लेगा

स्वच्छता को संस्थागत करने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक विशेष अभियान 3.0 चलाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी अनुसार, पेयजल और स्वच्छता विभाग 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2023 तक उपरोक्त अभियान 3.0 में भाग लेने जा रहा है और इस अभियान का प्रारंभिक चरण 15 सितंबर, 2023 से शुरू होगा।
2. पेयजल और स्वच्छता विभाग ने अपने सचिवालय और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले क्षेत्र कार्यालय में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 की अवधि के दौरान भी लंबित कार्यों के निपटान और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान 2.0 में भाग लिया था। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक विशेष अभियान के कार्यान्वयन के दौरान वीआईपी संदर्भों, आईएमसी संदर्भों, राज्य सरकार के मामलों, पीएमओ संबंधी मामलों, सार्वजनिक शिकायत और पीजी अपील जैसी विभिन्न श्रेणियों में लंबित मामलों का कुशलतापूर्वक निपटान किया गया और पहचानी गई फाइलों की समीक्षा की गई। इस विशेष अभियान के नतीजतन 600 वर्ग फीट जगह निर्मित हो गई है। इस अभियान के दौरान प्राप्त हुई उपलब्धियों को डीएआरपीजी द्वारा बनाए गए एससीडीपीएम पोर्टल पर भी अपलोड किया गया। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भी उपयोग किया गया।
3. विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत हुए प्रयास इस अभियान के बाद भी नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 तक जारी रहे। नवंबर, 2022 से अगस्त, 2023 के दौरान लंबित मामलों के निपटान से जुड़ी मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं:
(i) वीआईपी संदर्भ – 48
(ii) राज्य सरकार के मामले – 88
(iii) लोक शिकायत – 3428
(iv) लोक शिकायत अपील – 215
4. अब पेयजल और स्वच्छता विभाग 2 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाले विशेष अभियान 3.0 में सक्रिय रूप से भाग लेने की तैयारी कर रहा है।