देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भरी महफिल में उड़ाया विदेशी पति निक जोनस का मजाक, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने पति निक जोनास की जमकर मजाक बनाती हुए दिख रही हैं। दोनों का ये शो नेटफ्लिक्स के रिलीज किया गया है, जिसका नाम ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ है। प्रियंका और निक ने इस शो का छोटा सा प्रोमो जिसे उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया था।
ये वीडियो ऐसे वक्त में आया जब प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से पति का सरनेम हटाकर फैंस को सोच में डाल दिया था। इसके बाद तो उनके डिवोर्स के बारे में बहुत बातें होने लगीं। फैंस ये सोचकर हैरान हो गए कि कहीं प्रियंका और निक के रिश्ते के बीच मतभेद तो नहीं पैदा हो गईं हैं? हालांकि इस वीडियो में प्रियंका, निक जोनास और उनके ब्रदर्स के सामने ही उनकी जमकर मजाक उड़ा दी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों के बीच छा गया है और खूब पसंद भी किया जा रहा है।
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा सबके सामने की तरफ निक जोनास, उनके भाई केविन और जो जोनास नजर आ रहे हैं। जिसके बाद प्रियंका सबको हेलो करती हैं और अपने पति को जमकर सुनाना शुरू कर देती हैं। प्रियंका कहती है कि मैं इस बात को लेकर बहुत ऑनर्ड और एक्साइटेड फील कर रही हूं। आज वो यहां अपने पति निक जोनास और उनके भाई जिनका नाम मुझे याद भी नहीं रहता है उनको अच्छे से समझाने आईं हैं। इसके बाद प्रियंका उनका मजाक उड़ाते हुए दिखाई देती हैं। उनके इस अंदाज पर निक का रिएक्शन भी देखने लायक होता है।