जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी।

सुल्तानपुर:- शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन सहित जनता दर्शन में आये जन सामान्य उपस्थित रहे।
मिर्जापुर– सानिया मिर्ज़ा बनी देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट, टीवी मैकेनिक के बेटी ने NDA की परीक्षा पास कर भारतीय वायु सेना में बनी फाइटर पायलट, देहात कोतवाली के जसोवर की रहने वाली है सानिया मिर्ज़ा।
सहारनपुर- सहारनपुर , 24 घंटे चलेंगी बसें UPSRTC ने वापस लिया फैसला; यात्रियों को मिलेगी राहत।
गोपालगंज – कोहरे के कारण डीसीएम ट्रक और पिकअप में जोरदार टक़्कर।पिकअप गाडी की उड़े प्रखचे। चार लोग गंभीर रूप से घायल। संध्या स्वीट्स के संचालक ने सभी घायलो को सदर अस्पताल में कराया भर्ती। थावे थाना के वृंदावन गांव के समीप की है घटना।
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत – परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अपरबल का पुरवा झोंकवारा गांव निवासी रोशन लाल सरोज (35) पुत्र कल्लू ने मंगलवार की देर शाम घरेलू विवाद के चलते घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उसे सीएचसी से ऊंचाहार ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं लेकिन उसके आत्म हत्या किए जाने का कारण पता नहीं चल सका है।
सुल्तानपुर- सांसद मेनका गांधी और विधायक विनोद सिंह का प्रयास लाया रंग, गोमती नदी पुल की मरम्मत 51 दिनों में हुई पूरी। बीती रात शुरू हुआ अयोध्या प्रयागराज बाईपास पर आवागमन। जर्जर हो चुके टांटिया नगर गोमती पुल की मरम्मत होने से अब नगर से नही गुजरेंगे भारी वाहन। बाईपास पर बीती रात आवागमन शुरू होने से नगर वासियों ने ली राहत की सांस। नगर वासियों को अब जाम से भी मिलेगी राहत। डीएम रवीश गुप्ता के निर्देश पर सीआरओ शमशाद हुसैन की देख रेख मरम्मत का कार्य हुआ पूरा।