क्यों नहीं पीना चाहिए फ्रिज का ठंडा पानी ?

गर्मी में हम सब फ्रिज का ठंडा पानी बड़े चाव से पीते है। दरअसल अत्यधिक तापमन की वजह से हमारा गला बहुत जल्दी सूख जाता है और गर्मी की वजह से हम सामान्य पानी की जगह फ्रिज का ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप को पता है फ्रिज का ठंडा पानी हमारी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। आज हम आपको बताएंगे की गर्मियों में क्यों ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए और इसका विकल्प क्या है.
गर्मियों में लगातार फ्रिज का पानी पीने से सर्द – गर्म की वजह से आपको गले में खराश हो सकती है, और इसके साथ ही गले में संक्रमण भी हो सकता है। फ्रिज के पानी के सेवन से बच्चों में खासकर खांसी-बुखार के लक्षण नजर आते हैं और सिर दर्द होता है। बुजुर्गों में फ्रिज का पानी पीने से कब्ज की समस्या होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाता है। ठंडे पानी से कोशिकाएं सिकुड़ती हैं तो मेटाबॉलिज्म गड़बड़ होता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
डाक्टरों को कहना है कि फ्रिज कर ठंडा पानी अचानक पेट में जाता है तो इससे बड़ी आंत सिकुड़ जाती है। इससे आंत अपना काम ठीक से नहीं कर पाती और इससे पेट साफ नहीं हो पाता। इतना ही नहीं फ्रिज का ठंडा पानी पीने से कब्ज बराबर बना रहता है, पाचन तंत्र गड़बड़ रहता है। साथ ही इससे कई तरह की बीमारियां जन्म लेती हैं।