मंगलवार, मार्च 28, 2023

पहले की सरकारों ने भारत के विशाल महासागर संसाधनों की खोज करने की कभी परवाह नहीं की और श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह पहली बार है जब महासागरीय संसाधनों की खोज करने, उनका दोहन करने तथा भारत की नीली अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि पहले की सरकारों ने भारत के विशाल महासागर संसाधनों की खोज करने की कभी परवाह नहीं की और नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह पहली बार है, जब समुद्री संसाधनों की खोज करने और उनका दोहन करने तथा भारत की नीली अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देने का गंभीर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्मरण किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार नहीं बल्कि राष्ट्र के नाम अपने स्वतंत्रता दिवस के दो संबोधनों में गहरे महासागर मिशन का उल्लेख किया था और इस प्रकार इसके महत्व को रेखांकित किया था।

डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री श्रीपद येसो नाइक और गोवा राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे के नेतृत्व में गोवा के एक उच्च स्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल ने गोवा राज्य में पर्यटन और महासागर से संबंधित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संभावित परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात की।

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे और उनकी टीम ने डॉ. जितेंद्र सिंह के समक्ष पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए कुछ प्रस्ताव प्रस्तुत किए। राज्य के पर्यटन मंत्री को आश्वासन देते हुए डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि वह प्रस्तावों की जांच करवाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उल्लेख करना युक्तिसंगत है कि पिछले वर्ष ही भारत सरकार ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के माध्यम से दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा तटीय सफाई अभियान चलाया था। 75 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का समापन 17 सितंबर 2022 को हुआ जब पूरे तट और विशेष रूप से अभियान के लिए निर्धारित 75 समुद्र तटों को साफ किया गया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने महासागरीय जलजीवशाला बनाने की आवश्यकता का भी उल्लेख किया, जिसके लिए पर्यटन मंत्रालय को संज्ञान में लिया जा सकता है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्‍व में, पहली बार भारत सरकार ने भारत के महासागरीय संसाधनों का अन्वेषण आरंभ किया है, जिसमें नीली अर्थव्यवस्था के तहत एक विशाल क्षमता है और यह अगले 25 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था को असीम मूल्यवर्धन प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि अतीत में इन महासागरीय संसाधनों की कभी खोज नहीं की गई थी।

डॉ. सिंह ने कहा कि नीली अर्थव्यवस्था का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के सामुद्रिक आर्थिक कार्यकलापों के भीतर स्मार्ट, टिकाऊ और समावेशी विकास के अवसरों को बढ़ावा देना तथा महासागरीय संसाधनों, अनुसंधान और विकास के सतत दोहन के लिए उपयुक्त कार्यक्रम आरंभ करना रहा है।

राज्य के पर्यटन मंत्री ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को समायोजित करने के तरीके की सराहना की।

लोकप्रिय

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद इनोसेंट वरीद ठेक्केथाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद इनोसेंट वरीद ठेक्केथाला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री...

मुंबई में 28 मार्च, 2023 को आयोजित हो रही पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीआईडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक के दौरान जी20 व्यापार वित्त सहयोग...

भारत की जी20 अध्‍यक्षता के तहत पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीआईडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक 28 से 30 मार्च, 2023 तक मुंबई में आयोजित...

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 31,000 से अधिक रोजगार जुटाए जाने से ग्रामीण रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा

ग्रामीण रोजगार को अधिक बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय 19 कैप्टिव नियोक्ताओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर रहा है,...

केंद्र सरकार ने तुअर दाल के भंडार की ताजा स्थिति की निगरानी के लिए समिति का गठन किया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने अपर सचिव निधि खरे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य सरकारों के साथ मिलकर...
NewsExpress