अंग्रेजी सीखने के आसान तरीके

कोई भी भाषा सीखने में जहाँ उसे दूसरे के द्वारा बोला हुआ या लिखा हुआ ठीक-ठीक समझने की जरूरत होती है, वहीं इंटरप्रिटेशन भी ठीक से आना चाहिए याने भाषा की समझ व उसकी अभिव्यक्ति दोनों ही जरूरी हैं।
अंग्रेजी बोलना कैसे सीखे, यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब लोगों द्वारा इंटरनेट पर काफी सर्च किया जाता है। आज के समय में जिस तरह इंसान बिना पैसों के एक कदम नहीं चल सकता, ठीक उसी तरह आज के इस बदलते ज़माने में बिना अंग्रेजी हम एक कदम भी चल नहीं सकते।
अंग्रेजी एक अंतराष्ट्रीय भाषा है, यह भाषा आज के जमाने की जरुरत बन गयी है। आज के ज़माने में अधिकतर लोगों को अंग्रेजी आती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हे अंग्रेजी बोलने और समझने में परेशानी होती है।
कुछ तरीके जिसे अपना कर आप आसानी से अंग्रेजी बोलना सिख सकते है :-
1 – सुनना – जिस भाषा को आपको सीखना है उस भाषा को सबसे पहले अच्छे से सुनना चाहिए। ऐसे वातावरण में रहे जहा लोग अंग्रेजी में बातें करते हो।
2 – समझना – जिस भाषा को आप सुन रहे है, उस भाषा को समझने की कोशिश कीजिए । आपके आस-पास के लोग क्या बोल रहे है उसे सुनने और समझने की कोशिश करे।
3 – बोलना – कोई भी भाषा हम तब तक नहीं सिख पाते जब तक हम उस भाषा में बात ना करे। गलत ही सही लेकिन उस भाषा को बोलना सीखिए, धीरे-धीरे आप स्वयं ही सही बोलना सिख जायेंगे।
4 – अंग्रेजी अखबार और किताब – अंग्रेजी सीखने का सबसे आसान तरीका है कि आप अंग्रेजी की अखबार और किताबें पढ़ना शुरू कर दे । जब आप अंग्रेजी के अखबार को पढ़ेंगे तो आपको नए-नए शब्दों के बारे में पता चलेगा, जिससे आप बहुत जल्द ही अंग्रेजी बोलना सिख जायेंगे।
5 -अंग्रेजी फिल्मो को सबटाइटल्स के साथ देखें – अंग्रेजी सीखने का ये बहुत अच्छा और बेस्ट तरीका है। बेशक शुरुआत में आपको समझ नहीं आएगी लेकिन थोड़े समय बाद इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
6 – फ्रेंड सर्किल बनाये – आप एक ऐसा फ्रेंड सर्किल बनाये जिसमे सबका रुचि अंग्रेजी सिखने का हो जिससे आपलोग बातें कर के अभ्यास कर सको।
7 – न्यूज़ देखे और सुने – प्रतिदिन आप न्यूज़ को देखे और सुने जिससे आपको सही अंग्रेजी सिखने को मिलेगा।
8 – आत्मविश्वास – अगर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना है, अंग्रेजी सीखना है
तो सबसे पहले आपको अपने अंदर छिपे आत्मविश्वास को जगाना होगा। आप ये सोचिये की जब बाकी लोग अंग्रेजी बोल सकते है तो मैं क्यों नहीं।
कोई भी इंसान पहले दिन से सही अंग्रेजी नहीं बोल सकता इसलिए गलत ही सही जो मन में आये वो बोलिये। ये बिलकुल भी न सोचे की लोग क्या बोलेंगे, कुछ लोग आपकी अंग्रेजी का मजाक भी बनाये। आप अपना मनोबल कम नहीं होने दे, अभ्यास करते रहे एक दिन आप सही अंग्रेजी बोलना जरूर सिख जायेंगे।
कहते यही न की प्रैक्टिस इंसान को परफेक्ट बना देता है इसलिए जितना हो सके उतना अभ्यास करे।
कोई भी भाषा हम तब तक नहीं सीख सकते जब तक हमें उस भाषा से प्यार न हो, इसलिए जितना हो सके आप उस भाषा को समय दे।