पंजाब में अब तक 1500 मोबाइल टॉवरों को नुकसान, ऐसा क्यों कर रहे हैं प्रदर्शनकारी?

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ देश में लगातार किसानों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा हैं। कई जगह पर ये प्रदर्शन उग्र भी हो जाती है। आपको बता दे कि इस आंदोलन में लगातार मोबाइल के टॉवरों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। अब तक सिर्फ पंजाब में ही 1500 से अधिक टॉवरों को नुकसान पहुँचाया गया है।
किसानों के द्वारा यह मान लिया गया है कि इस बिल से सबसे अधिक फायदा अम्बानी और अडानी को होने जा रहा है, इसलिए किसान टॉवरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।