किसानों का विरोध प्रदर्शन, राहुल और प्रियंका ने साधा सरकार पर निशाना

केजरीवाल सरकार के तरफ से की गई है बुरारी मैदान में किसानों के लिए व्यवस्था

0
323
Photo source the hindu

किसान आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री को चौतरफा विरोध का सामना करना पर रहा है। तमाम विपक्षी पार्टी मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने एक तस्वीर शेयर करते हुए जिसमे एक जवान को किसान के ऊपर लाठी बरसाते हुए दिखाया गया है, लिखा कि हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया। साथ ही उन्होंने इसे ख़तरनाक करार दिया।

वही उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार के ऊपर निशाना साधा, उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए मोदी सरकार में व्यवस्था पर सवाल उठाए।उन्होंने लिखा कि जब भाजपा के खरबपति मित्र दिल्ली आते हैं तो उनके लिए लाल कालीन डाली जाती है मगर किसानों के लिए दिल्ली आने के रास्ते खोदे जा रहे हैं। दिल्ली किसानों के खिलाफ कानून बनाए वह ठीक, मगर सरकार को अपनी बात सुनाने किसान दिल्ली आए तो वह गलत?

गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों को लेकर देश में किसानों का गुस्सा साफ दिख रहा है। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने ‘दिल्ली चलो मार्च’ का आवाह्न किया किया था। जिसके बाद हरियाणा और पंजाब के हज़ारो किसान दिल्ली आ गए। रास्ते में कई जगह उन्हें रोकने की कोशिश की गई। फ़िलहाल किसानों की कई टुकड़ियां दिल्ली के बॉर्डरों पर डेरा डाले हुए है।

सरकार के तरफ से किसानों को दिल्ली के बुरारी मैदान में आंदोलन करने के लिए कहा गया है। कई किसान जंतर मंतर पर आन्दोलन के लिए अड़े हुए हैं, वहीँ कुछ किसान अपना डेरा बुरारी मैदान में जमा चुके हैं। जहाँ दिल्ली सरकार ने उनकी सुविधाओं के लिए व्यवस्थाएँ की है।