NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
दिल्ली में कोविड की फुल स्पीड! 24 घंटों में 1,964 नए मामले सामने आए, 8 मौतें हुईं दर्ज

दिल्ली में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 1,964 नए मामले सामने आए हैं जो बुधवार को सामने आए 1,652 मामलों से ज़्यादा हैं। वहीं, इस दौरान 8 मौतें दर्ज हुईं और पॉज़िटिविटी रेट घटकर 9.42% हो गया।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े जारी किये हैं। दिल्ली में कोविड-19 के 1,964 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,90,355 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,408 हो गई।

https://twitter.com/ANI/status/1560284560515969024?s=20&t=KUUgJqHMVVSFaQ9XwXgC7g

विभाग का कहना है कि 20,844 नमूनों की जांच के बाद 1964 नये मामलों का पता चला।

जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को 1,939 लोग रिकवर हुए हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल 6,826 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित 9417 बेड में से 559 बेड मरीजों से भर चुके हैं। जबकि 8858 बेड खाली हैं। बेड पर भर्ती मरीजों में 20 संदिग्ध मरीज भी शामिल हैं।