NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
दुल्हन झुकी दूल्हे के कदमो में, पर्स लेने के बाद उठाया सिर, वीडियो हुआ वायरल

अक्सर शादियों में सभी के अलग -अलग रिवाज़ होते है। अपनी -अपनी परंपराएं होती हैं। जिनके साथ शादी पूरी की जाती है। ऐसी ही एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जो जरा हटके हैं।

यह वीडियो एक नेपाली शादी का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दुल्हन दूल्हे के चरणों में गिरती है।दूल्हा बार-बार कुछ पैसे देकर दुल्हन को खड़े होने के लिए कहता है, लेकिन दुल्हन ऐसा करने से इनकार कर देती है। यह सिलसिला काफी देर तक चलता है, जिसके बाद थक-हार के दूल्हा अपना पर्स दुल्हन के हाथ में थमा देता है। फिर वह उठकर खड़ी हो जाती है।

इस वीडियो को निरंजन महापात्रा नामक शख्स ने इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया है। जिसे 1 लाख 44 हजार लोग देख चुके हैं।

https://www.instagram.com/reel/CTJ87U9pr5E/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो काफी मजेदार है और लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

यहाँ कुछ लोगों का दावा है कि नेपाली शादी में ऐसी कोई रस्म नहीं होती है। फिर भी लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है।