गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्तव्यस्त, महाराष्ट्र में 89 लोगों की मौत

भारी बारिश व बाढ़ के प्रकोप से कई राज्यों की स्थिति अस्तव्यस्त है। भीषण बारिश कारण महाराष्ट्र में 89 और गुजरात में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटो में गुजरात में 14 लोगों की मौत हुई है। वही असम में अबतक 192 लोगों की मौत हो गई है। बता दें, गुजरात के अहमदाबाद का सबसे बुरा हाल है।
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और अकोला के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अकोला में नदियां उफान पर हैं और सभी तटीय इलाकों में बाढ़ का हालात बन गए हैं। लगातार बढ़ते पानी के बीच एनडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने छः जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी नज़र बनाये हुए हैं। बाढ़ के हालात पर बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि “गढ़चिरौली जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए जिला योजना भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें हर साल बाढ़ के कारण कटने वाले गांवों के लिए एक स्थायी योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने प्रशासन को ऐसे गांवों के संबंध में एक प्रस्ताव शासन को सौंपने का निर्देश दिया।”
गडचिरोली जिल्ह्यातील पूरपरिस्थितीचा आढावा घेण्यासाठी जिल्हा नियोजन भवनात बैठकीचे आयोजन करण्यात आले.दरवर्षी पुरामुळे संपर्क तुटणाऱ्या गावांसाठी कायमस्वरूपी योजना राबवण्याचा निर्णय घेण्यात आला. अशा गावांबाबतचा प्रस्ताव शासनाला सादर करण्याचे निर्देश प्रशासनाला दिले.#GadchiroliFlood pic.twitter.com/meT18NMOeb
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 11, 2022
गुजरात में भी लगातार हो रहे बारिश के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एनडीआरएफ के द्वारा 13 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मौसम विभाग ने भरूच और नर्मदा जिले के कई इलाक़ो में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यालय से जानकारी दी गयी कि “मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने जूनागढ़, गिर सोमनाथ, नवसारी, डांग और वासलाड जिलों में बारिश की स्थिति के लिए राज्य के रेड अलर्ट की घोषणा की. डैशबोर्ड के माध्यम से बचाव-राहत कार्यों, बिजली-पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एनडीआरएफ-एसडीआरएफ सहायता के माध्यम से जिला प्रणालियों का मार्गदर्शन किया।”
મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે રાજ્યના રેડ અલર્ટ જાહેર થયેલા જુનાગઢ, ગીર સોમનાથ, નવસારી, ડાંગ અને વસલાડ જિલ્લાની વરસાદી સ્થિતીનો તાગ સી.એમ. ડેશબોર્ડના માધ્યમથી મેળવીને જિલ્લા તંત્રોને બચાવ-રાહત કામગીરી, વીજ-પાણી પુરવઠો, આરોગ્ય સેવા તેમજ NDRF-SDRF સહાય બાબતે માર્ગદર્શન આપ્યું. pic.twitter.com/WmaDu6lfWb
— CMO Gujarat (@CMOGuj) July 13, 2022
बता दें, इसके अलावा कर्नाटक, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम सहित कई राज्य भीषण बारिश और बाढ़ से परेशान हैं। हालांकि बाढ़ का प्रकोप असम में कम हुआ है लेकिन असम में आम लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लाखों लोग अभी भी अपने घर को छोड़ कर ऊची स्थान पर रह रहे हैं।