भारत-इंडोनेशिया द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘समुद्र शक्ति -2023’ का आयोजन

भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास समुद्र शक्ति का चौथा संस्करण 14 से 19 मई 2023 तक आयोजित होना निर्धारित है। इस अभ्यास सत्र में भाग लेने के लिए आईएनएस कवारत्ती इंडोनेशिया के बाटम पहुंच गया है। कवारत्ती स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित एएसडब्ल्यू लड़ाकू जलपोत है। अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 में भारतीय नौसेना का एक डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान और चेतक हेलीकॉप्टर भी भाग ले रहे हैं। इंडोनेशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व केआरआई सुल्तान इस्कंदर मुदा, सीएन 235 मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और एएस565 पैंथर हेलीकॉप्टर द्वारा किया जा रहा है।

अभ्यास समुद्र शक्ति का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पारस्परिकता, जुड़ाव और आपसी सहयोग का विस्तार बढ़ाना है।

इस अभ्यास के हार्बर चरण में एक-दूसरे के युद्धपोत का दौरा, पेशेवर विचार-विमर्श, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान करना और खेल संबंधी गतिविधियां आयोजित होना शामिल है।

समुद्री चरण के दौरान हथियारों से फायरिंग, हेलीकॉप्टर संचालन, पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास और वायु रक्षा अभ्यास तथा जलपोत संचालन की गतिविधियों को संचालित करने की योजना बनाई गई है।

अभ्यास समुद्र शक्ति -2023 दोनों नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर की पारस्परिकता और समुद्री क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के प्रति आपसी साझा वचनबद्धता को प्रदर्शित करेगा।

लोकप्रिय

आज की प्रमुख खबरें-02 June 2023- news express

आज की प्रमुख खबरें 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 से 9 जून तक सूरीनाम और सर्बिया का दौरा करेंगी। 2. केंद्र सरकार...

असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

असम के गवर्नर श्रीमान गुलाब चंद कटारिया जी, मुख्यमंत्री भाई हेमंत बिस्वा सरमा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सदस्य अश्विनी वैष्णव जी, सर्बानंद सोनोवाल...

महासागरों की स्थिति में सुधार के लिए सामूहिक कार्रवाई और बड़े पैमाने पर सामुदायिक सहभागिता (जनभागीदारी) के माध्यम से जन जागरूकता अभियान आयोजित किए...

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए देश...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत दुनिया का एक अग्रणी राष्ट्र बन गया है और यह सब...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आज चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पथ...
NewsExpress