Jabalpur Hospital Fire: जबलपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की हुई मौत

जबलपुर (मध्य प्रदेश) के एक निजी अस्पताल में सोमवार को आग लग गई और घटना में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई व 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
पुलिस के अनुसार, आग पर काबू पाते हुए अस्पताल से सभी लोगों को बचा लिया गया है।
#WATCH मध्य प्रदेश: जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/QqcodjYiKK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2022
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग लगने के बाद अस्पताल से धुएं का गुबार उठने लगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया।
जबलपुर के एक अस्पताल में भीषण अग्नि दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।
स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हूं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया है। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 1, 2022
सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि वे स्थानीय प्रशासन और कलेक्टर से निरंतर संपर्क में हैं। मुख्य सचिव को संपूर्ण मामले पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।