बुधवार, मार्च 29, 2023

झारखंड सरकार दीपिका सहित कोमोलिका और अंकिता को उनकी बेहतरी प्रदर्शन के लिए देगी राशि पुरस्कार

झारखंड सरकार, अंतरराष्ट्रीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी व अंकिता भक्त को राशि पुरस्कार देगी। साथ ही कोच पूर्णिमा महतो को 12 लाख राशि दिया जाएगा। पिछले साल जुलाई में पेरिस में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप में दीपिका ने तीन स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि, दीपिका के साथ कोमोलिका व अंकिता ने टीम इवेंट में स्वर्ण पर कब्जा जमाया था।

खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीपिका कुमारी को 50 लाख जिसमें 5 लाख पहले ही दिया जा चुका है, वहीं अंकिता और कोमोलिका को 20-20 लाख तथा कोच पूर्णिमा महतो को 12 लाख रुपये नकद देने की घोषणा की थी। बुधवार को कैबिनेट ने यह राशि देने पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इन्हें एक प्रोग्राम में राशि पुरस्कार दिया जाएगा।

इधर, टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट की बैठक में इस पुरस्कार राशि पर भी मुहर लगाई गई। बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

लोकप्रिय

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद इनोसेंट वरीद ठेक्केथाला के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद इनोसेंट वरीद ठेक्केथाला के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री...

मुंबई में 28 मार्च, 2023 को आयोजित हो रही पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीआईडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक के दौरान जी20 व्यापार वित्त सहयोग...

भारत की जी20 अध्‍यक्षता के तहत पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (टीआईडब्‍ल्‍यूजी) की बैठक 28 से 30 मार्च, 2023 तक मुंबई में आयोजित...

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 31,000 से अधिक रोजगार जुटाए जाने से ग्रामीण रोजगार को काफी बढ़ावा मिलेगा

ग्रामीण रोजगार को अधिक बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय 19 कैप्टिव नियोक्ताओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर रहा है,...

केंद्र सरकार ने तुअर दाल के भंडार की ताजा स्थिति की निगरानी के लिए समिति का गठन किया

उपभोक्ता कार्य विभाग ने अपर सचिव निधि खरे की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य सरकारों के साथ मिलकर...
NewsExpress