शाहीन बाग़ में गोली चलाने वाला भाजपा में शामिल

शाहीन बाग़ प्रोटेस्ट के दौरान गोली चलाने वाला कपिल गुज्जर औपचारिक तौर पर भाजपा के साथ जुड़ गया है। भाजपा में शामिल होने के बाद उसने कहा कि हम भाजपा के साथ है भाजपा हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहती है।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग का आरोपी कपिल दिल्ली-नोएडा की सीमा के पास स्थित दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है। कपिल को दिल्ली के एक अदालत ने 7 मार्च को जमानत पर रिहा कर दिया था।