कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 52 रन से हराया, प्लेऑफ की रेस में बरक़रार

आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले को 52 रन से जीत लिया। मुंबई के लिए इस सीजन में यह 9वीं हार है। वहीं, कोलकाता ने अपना पांचवां मैच जीतकर खुद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरक़रार रखा है।
मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए और मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 166 रन का लक्ष्य रखा था, मगर मुंबई की टीम 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई और 52 रन से मैच को गवा दिया। जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट और ईशान किशन की फिफ्टी के बावजूद मुंबई यह मुकाबला हार गई।
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर 43 रन बनाकर आउट हो गए। ख़राब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे 25 रन बनाकर चलते बने। कप्तान श्रेयस अय्यर भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम के फिनिशर आंद्रे रसेल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश राणा ने अच्छी पारी खेली उन्होंने 43 रन बनाये। पैट कमिंस और सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल सके। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट झटके। यह उनका करियर बेस्ट फिगर है।
वहीं, 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए। टिम डेविड 13 रन बनाकर चलते बने। ईशान किशन ने सर्वाधिक 51 रन बनाये। ईशान किशन के अलावा मुंबई का सभी बल्लेबाज़ फ़ैल रहा।