सावन का आखिरी सोमवार, भगवान शिव इस उपाय से जल्द होंगे प्रसन्न

आज सावन का चौथा यानि आखिरी सोमवार है। सावन के सोमवार में कुछ उपायों से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है। इस महीने में रुद्राभिषेक एक खास महत्व रखता है।
रुद्राभिषेक में इस्तेमाल होने वाली ज़रूरी सामाग्री – दूध, दही, घी , शहद, गंगाजल, चीनी, गन्ने का रस है।
दूध से अभिषेक करने से भोलेनाथ भक्तों को बुद्धि का वरदान देते हैं। दही से रुद्राभिषेक करने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। शहद चढ़ाने से मान-सम्मान बढ़ता है। घी चढ़ाने से अच्छी सेहत का वरदान मिलता है। गंगाजल से घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस तरह भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से सारी मनोकामना पूरी होती है। गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।
शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार सावन के सोमवार में शिवतांडव स्तोत्र का पाठ करने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। नियमित रूप से शिव स्तुति करने से कभी भी धन-सम्पति की कमी नहीं होती है।