Breaking News
जमशेदपुर टाटा स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कई लोग घायल

एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट हो गया है, जिसकी वजह से प्लांट में भीषण आग लग गई है। बता दें इस घटना में 3 मजदूर जख्मी हो गए हैं। हादसे में घायल लोगों का झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हाल जाना। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दरअसल जमशेदपुर की घटना पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, ‘जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज हेतु कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल लोगों की हालत नाजुक है. डॉक्टरों की 11 सदस्यीय टीम उनके इलाज में जुटी हुई है. हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

गौरतलब है कि गर्मी बढ़ने के साथ – साथ ऐसी घटनाए बढ जाती हैं। हर साल आग लगने की हजारो खबरे सुनने को मिल ही जाती है।