Morbi Cable Bridge Collapse: गुजरात में टूटने वाले 140 साल पुराने केबल ब्रिज की मरम्मत का काम एक हफ्ते पहले पूरा हुआ था

मोरबी (गुजरात) में टूटने वाले 140-साल पुराने केबल ब्रिज की मरम्मत का काम एक-हफ्ते पहले पूरा हुआ था।
यह पुल पिछले 6 महीने से मरम्मत की वजह से लोगों के लिए बंद था। 25 अक्टूबर से इसे फिर से लोगों के लिए खोला गया था। इन 6 महीनों में पुल की मरम्मत पर करीब 2 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
https://twitter.com/ThePollLady/status/1586975206945525760?s=20&t=zS-cbOHCRVLvusGojVjWDg
एक अधिकारी ने बताया कि इसी साल मार्च में बंद किए गए ब्रिज को मरम्मत करने वाली निजी फर्म ने प्रशासन से फिटनेस सर्टिफिकेट लिए बिना दोबारा खोल दिया था। वहीं, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है।
मच्छु नदी पर बने इस पुल का इतिहास करीब 140 साल पुराना था। इस पुल की बात करें तो यह गुजरात के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में से एक बन गया था।
यहां रोज बड़ी संख्या में लोग घूमने आते थे क्योंकि ये पुल हवा में झूलता रहता था और यह बिल्कुल ऋषिकेश के राम और लक्ष्मण झूले जैसा पुल था इसलिए बड़ी संख्या में लोग यहां आते थे।