ससुराल पहुंचते ही रो पड़ी मौनी रॉय, अंगूठी ढूंढ़ने वाली रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; देखे वीडियो

मौनी रॉय की शादी के बाद अब उनकी शादी के बाद होने वाली रस्मो की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गृहप्रवेश पर उनका ऐसे स्वागत किया गया कि वह रो पड़ीं। वहीं उनकी अंगूठी खोजने वाली रस्म का वीडियो भी वायरल है। मौनी रॉय ने 27 जनवरी को सूरज नाम्बियार से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी की रस्मों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। अब कुछ अनदेखे फुटेज उनके फैन पेजेज पर वायरल हो रहे हैं।
पति सूरज ने किया किस
शादी के बाद मौनी रॉय सूरज नाम्बियार के साथ रहेंगी। उनके गृह प्रवेश का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शादी के बाद जब वह सूरज के घर पहुंची तो उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ने जोरदार स्वागत किया। उनके पति सूरज ने किस किया और वह उनके पीछे ढोल की थाप पर डांस करते भी दिखे। वायरल वीडियोज में देखा जा सकता है कि मौनी अनाज से भरे कलश को पैर से घर पर गिराती हैं। उनके पैरों में आलता लगा है और वह पैरों के निशान भी बनाती दिख रही हैं।
मौनी ने खोज निकाली अंगूठी
मौनी प्रवेश के वक्त इमोशनल दिखाई दे रही हैं। सूरज के घर पर अपने दोस्तों को देखकर मौनी इमोशनल हो गईं और बोलीं, मैं आज दिनभर रो रही थी। उनके दोस्त बोलते हैं कि हम तुम्हारा रोना बंद करवाना चाहते थे। मौनी की आरती उतारकर उनका स्वागत होता है। पीछे उनके पति खुशी से डांस करते दिखते हैं। वहीं एक वीडियो में मोनी अपने पति के साथ अंगूठी खोजने वाला रस्म कर रही हैं।