ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे मामले में सांसद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वे का आज (शनिवार को) पहला दिन था। बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का 40 फीसदी सर्वे पूरा हो गया है। इस मामले में लोगों का टिप्पणी आना शुरू हो चुका है। दरअसल बीजेपी (BJP) सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं नहीं है।

सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उसपर संवैधानिक कार्रवाई होगी। ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान और इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता। ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर, ज्ञान का कुआं। इस शब्द से ही साफ है कि वह स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं। इसलिए इस पर कोई विवाद नहीं है।

साक्षी महाराज ने कहा कि कुतुबमीनार और ताजमहल की बात और है। मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी। कोर्ट में मामला है, जो भी निस्तारण होगा स्वीकार करेंगे। ताजमहल की विवेचना होगी। पुरातत्व विभाग जांच करेगा। जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा। मदरसे राष्ट्रवाद की तरफ चल पड़े तो हम स्वागत करेंगे।

लोकप्रिय

असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

असम के गवर्नर श्रीमान गुलाब चंद कटारिया जी, मुख्यमंत्री भाई हेमंत बिस्वा सरमा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सदस्य अश्विनी वैष्णव जी, सर्बानंद सोनोवाल...

महासागरों की स्थिति में सुधार के लिए सामूहिक कार्रवाई और बड़े पैमाने पर सामुदायिक सहभागिता (जनभागीदारी) के माध्यम से जन जागरूकता अभियान आयोजित किए...

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए देश...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत दुनिया का एक अग्रणी राष्ट्र बन गया है और यह सब...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आज चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पथ...

स्थिरता और क्षमता ने भारत का सम्मान बढाया है: केंद्रीय कोयला और खान मंत्री

संवहनीय और सर्वोत्‍कृष्‍ट खनन प्रौद्योगिकी समय की आवश्यकता है, इसके लिए स्टार्ट-अप जरूरी: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद...
NewsExpress