मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने अफसरों को दी धमकी, FIR दर्ज; देखे वीडियो

जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे और सपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने सरकार बनने पर प्रदेश के अफसरों से हिसाब-किताब की धमकी दी है। सुभा सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अब्बास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अब्बास अंसारी ने अखिलेश यादव का नाम लेकर कहा है कि ट्रांसफर से पहले अधिकारियों का हिसाब-किताब होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एडीजी लॉ प्रशांत कुमार की ओर से कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अब्बास के खिलाफ मऊ पुलिस ने FIR भी दर्ज कर लिया है।
वीडियो में अब्बास ने कहा है कि, ”मैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्ययक्ष अखिलेश यादव जी से कहकर आया हूं कि छह महीने तक किसी की अधिकारी का ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होगी भइया। जो यहां है, वो यहीं रहेगा, पहले उनका हिसाब किताब होगा। उसके बाद उनके जाने के सर्टिफिकेट पर मुहर लगाई जाएगी।”
जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने सरकार बनने पर अफसरों से हिसाब-किताब की धमकी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी लॉ प्रशांत कुमार की ओर से कार्रवाई का आदेश दिया है। अब्बास के खिलाफ मऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। pic.twitter.com/3RTIkBZJgR
— Hindustan (@Live_Hindustan) March 4, 2022
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने वीडियो वायरल होने के बाद इसका संज्ञान लिया है। वीडियो की जांच के बाद उन्होंने अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस बीच मऊ पुलिस ने भी सपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।