मुंबई ने चेन्नई के प्लेऑफ के सपनों पर पानी बिखेरा, 5 विकटों से जीता मुकाबला

आईपीएल 2022 के 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडिया के बीच मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेटों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के प्लेऑफ के सपनो पर पानी फेर दिया। इस हार के बाद चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सिर्फ 97 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 103 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया और चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई शुरुवात से ही मैच में कमजोर नज़र आई। चेन्नई के लिए धोनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। धोनी के अलावा चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज़ नहीं चल सका। मुंबई इंडियंस की ओर से सैम्स ने तीन विकेट झटके। वही मेडरिथ और कार्तिकेय को 2-2 विकेट मिले।

98 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। मुंबई ने पावरप्ले में 4 विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन 6 और रोहित शर्मा 18 रन बनाकर आउट हुए। सैम्स 1 रन, ऋतिक 18 रन और डेविड ने 17 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से सर्वाधिक तिलक वर्मा ने 34 रन बनाए। मगर तिलक वर्मा ने अपनी छोटी सी पारी के दम पर टीम को जीत दिलाई।

लोकप्रिय

असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

असम के गवर्नर श्रीमान गुलाब चंद कटारिया जी, मुख्यमंत्री भाई हेमंत बिस्वा सरमा जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सदस्य अश्विनी वैष्णव जी, सर्बानंद सोनोवाल...

महासागरों की स्थिति में सुधार के लिए सामूहिक कार्रवाई और बड़े पैमाने पर सामुदायिक सहभागिता (जनभागीदारी) के माध्यम से जन जागरूकता अभियान आयोजित किए...

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) एक ऐसा महत्वपूर्ण अवसर होता है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए देश...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत दुनिया का एक अग्रणी राष्ट्र बन गया है और यह सब...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में आज चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि पथ...

स्थिरता और क्षमता ने भारत का सम्मान बढाया है: केंद्रीय कोयला और खान मंत्री

संवहनीय और सर्वोत्‍कृष्‍ट खनन प्रौद्योगिकी समय की आवश्यकता है, इसके लिए स्टार्ट-अप जरूरी: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद...
NewsExpress