NewsExpress

News Express - Crisp Short Quick News
पेरिस हिल्टन पहुंचीं भारत, फैन्स के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक कीं सेल्फी

अमेरिकी सोशलाइट पेरिस हिल्टन कथित तौर पर अपने एक नए वेंचर के प्रमोशन के लिए भारत आई हैं। पेरिस हिल्टन बुधवार शाम को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। यहां उन्हें देखते ही फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया।

फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हिल्टन फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक करती हुई दिख रही हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cj5ZQoQKSX2/?utm_source=ig_web_copy_link

पेरिस हिल्टन का वीडियो एक पपराजी अकाउंट ने शेयर किया है। इसमें वह काफी रिलैक्स और खुश नजर आ रही है। वह हाथ में फैन लिए हुए थी। ताकि मुंबई की उमस में राहत पा सकें।

यह चौथी बार है, जब पेरिस हिल्टन इंडिया आई हैं। कुछ साल पहले वह अपने एक फैशन ब्रांड की चेन लॉन्च करने इंडिया आई थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पेरिस हिल्टन की चौथी भारत यात्रा है और इस बार वह 2 दिन के लिए भारत आई हैं।