PF पर मिलेगा 40 सालों में सबसे कम ब्याज; जानिए क्या है दर

केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.1% ब्याज दर को मंजूरी दी है।
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद ब्याज दर नोटिफाई की जाती है।
बता दें कि मार्च में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2021-22 के वित्तीय वर्ष के लिए कर्मचारियों के PF फंड पर ब्याज दर को चार दशक के निचले स्तर 8.1% पर घटा दिया था
आइए जानते हैं बीते सालों में कितनी थी ब्याज दर-
1. वित्त वर्ष 2015- 8.75
2. वित्त वर्ष 2016- 8.80
3. वित्त वर्ष 2017 – 8.65
4. वित्त वर्ष 2018 – 8.55
5. वित्त वर्ष 2019 – 8.65
6. वित्त वर्ष 2020 – 8.50
7. वित्त वर्ष 2021 – 8.50
8. वित्त वर्ष 2022 – 8.10