“अच्छे दोस्त” को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया श्रद्धांजलि, याद किया शिंजो आबे के साथ पिछली मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान दौरे पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पुष्प अर्पित करके शिंजो आबे को श्रद्धांजलि अर्पित किया है। शिंजो आबे के पत्नी से भी मोदी ने मुलाकात की है। वहीं इससे पहले टोक्यो में प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की है। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर भी बात हुई है। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को जापान के लिए रवाना हुए थे।

द्विपक्षीय वार्ता में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में उचित भूमिका निभा पाएंगे।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है और उन्हें और जापान को याद कर रहा है।”

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे के बीच गहरी दोस्ती थी। मोदी के पिछली जापान यात्रा के दौरान शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई थी, जबकि शिंजो आबे वहाँ के प्रधानमंत्री नहीं थे। शिंजो आबे के हत्या के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था एक अच्छे दोस्त को खो दिया। शिंजो आबे का भारत से भी खासा लगाव रहा है। 2015 में भारत दौरे के दौरान शिंजो आबे वाराणसी गए थे। वहाँ वो शाम में होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हुए थे।