राष्ट्रपति आगामी 6-7 मार्च को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 6-7 मार्च, 2021 को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे।
6 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति राज्य स्तरीय न्यायिक अकादमी के निदेशकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का जबलपुर में उद्घाटन करेंगे।
7 मार्च, 2021 को राष्ट्रपति दमोह जिले के सिंहरामपुर गांव में मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित जनजातीय सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।