राष्ट्रपति कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से दो दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगी।
वह 12 सितंबर, 2023 की शाम को राष्ट्रपति, गांधीनगर पहुंचेगी।
13 सितंबर, 2023 को राष्ट्रपति ‘नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन’ (एनईवीए) परियोजना का उद्घाटन करेंगी और गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह राजभवन, गांधीनगर से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ करेंगी।